उत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज! तेज आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। कड़ी तपिश से राहत देते हुए मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। इसी के साथ ही बुधवार की सुबह भी ठण्डी और सुहावनी हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में बिजली की चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार से रविवार तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही मानसून नजदीक आते ही नगर निगम ने आपदा कंट्रोल रूम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी कोई नंबर जारी नहीं किया गया है। निगम ने शहर को पांच जोन में बांटकर टीम गठित करने का दावा किया है। आज से विधिवत रूप से कंट्रोल रूम का संचालन कर दिया जाएगा। शहर में जलभराव समेत अन्य आपदा के हालात से निपटने के लिए नगर निगम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मुख्य समाचार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की हुई पहचान, डीएनए हुआ मैच

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की...

विज्ञापन

Topics

More

    राशिफल 15-06-2025: आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

    मेष (Aries)दिन उत्तम है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग...

    Related Articles