उधम सिंह नगर में शराब पीने के दौरान साथी ने मारी युवक के पेट में गोली

उधम सिंह नगर थाना गोधा क्षेत्र के गांव रायपुर में शराब पीने के दौरान युवक को उसके साथी ने पेट में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। हालांकि घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल को मेडिकल में भर्ती कराया है।

बता दे कि रायपुर सुनामई निवासी बिट्टू पुत्र नानक चंद अपने एक साथी के साथ गांव के एक मकान में शराब पी रहा था कि कहा सुनी के दौरान उसके साथी ने बिट्टू के पेट में गोली मार दी, जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। हालांकि गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़े व घायल को तुरंत मेडिकल में भर्ती कराया गया।

मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई एवं घटना की विस्तृत जानकारी की। गोली कैसे चली या बिट्टू के साथी ने क्यों मारी थी यह अभी पूरी तरह से पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

मुख्य समाचार

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

विज्ञापन

Topics

More

    न्यायमूर्ति बी.आर. गवई होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 14 मई को लेंगे शपथ

    भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर....

    Related Articles