Home क्राइम राजस्थान: 75 रुपए के लिए गोली मारकर की महिला की हत्या

राजस्थान: 75 रुपए के लिए गोली मारकर की महिला की हत्या

0

बीती रात तीस नवंबर को राजस्थान में करौली ज़िले के मालपुर थाना इलाक़े में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि “देवरी गांव में मृतक महिला के परिवार ने खेत जुताई के लिए ट्रैक्टर मंगवाया था, पीड़ित पक्ष ने जुताई के बाद खेत को सवा बीघा बताया जबकि आरोपी पक्ष ने डेढ़ बीघा बताया।

इस मामले को लेकर पैसों के लेनदेन में विवाद बढ़ गया।” जिसके बाद 75 रुपए के लिए आरोपी पक्ष द्वारा महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। बता दे कि मृतक महिला का परिवार और अभियुक्त एक ही गांव के हैं।


इस मामले में बीचबचाव करने आए अन्य दो युवक घायल हैं। इस मामले में एफ़आईआर होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 289/22, 147, 148, 149, 207, 302 और 306 में एफ़आईआर दर्ज की गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version