Home देश लोगों की आंखों के सामने यमुना में डूब गया युवक, उफान देख...

लोगों की आंखों के सामने यमुना में डूब गया युवक, उफान देख बचाने की ना जुटा सके हिम्मत

0

उत्तर प्रदेश के आगरा में उफान ले रही यमुना में भी लोग जान जोखिम में डालकर नहाने पहुंच रहे हैं। एत्माद्दौला के कबीर घाट पर दोस्तों के साथ नहाने पहुंचे युवक को गहरे पानी में डूबता देखने के बाद भी वहां मौजूद लोगों की बचाने की हिम्मत नहीं हुई। पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव निकाला।

एत्माद्दौला स्थित श्याम नगर, नरायच निवासी अमित कुमार (21) पुत्र हरनाम सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ मंगलवार दोपहर करीब दो बजे यमुना किनारे जाने की बात कहकर गया था। पुलिस के अनुसार युवक के साथ गए दोस्तों ने बताया कि घाट के किनारे बैठे थे। तभी अमित कपड़े उतारकर यमुना में नहाने लगा।

कबीर घाट पर यमुना में डूबने से हुई युवक की मौत के बाद आसपास के लोगों का कहना यमुनापार के किसी घाट पर बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इस कारण यहां लोग पहुंचकर स्नान कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को इन घाटों पर भी बैरिकेडिंग करानी चाहिए।

दोस्तों ने उसे रोका मगर वह तेजी से आगे बढ़ा और गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देखकर किसी की हिम्मत नदी में उतरने की नहीं हुई। साथियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मगर गोताखोर काफी देर तक नहीं पहुंचे। इसके बाद अन्य गोताखोरों की मदद से तलाश की गई। शाम करीब पांच बजे शव निकाला जा सका। उधर, हादसे के बाद परिवार के लोगों की रो रोकर हालत खराब है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version