उत्तराखंड: गाड़ियां लगी चुनाव ड्यूटी में, शादी के लिए नहीं मिल रहे वाहन, लोगों ने लगाई परिवहन विभाग से गुहार

लोकसभा चुनाव के कारण दूल्हा पक्ष के साथ-साथ दुल्हन पक्ष के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब विवाह समारोहों को संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती बन गई है। लोकसभा चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण के कारण, वर पक्ष को बरातियों के लिए वाहन उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया है, और लोग अनुमति के लिए परिवहन विभाग के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। जिले में अब तक 86 लोगों ने बरात के लिए वाहनों की अनुमति देने के लिए परिवहन विभाग से गुहार लगाई है।

अब तक 86 लोगों ने वाहनों की अनुमति के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किया है। अब दूल्हे पक्ष को बरातियों के लिए कितने वाहनों की अनुमति मिलेगी, क्या पर्याप्त वाहन मिलने से दूल्हा पर्याप्त बरातियों के साथ दुल्हन लेने जाएगा या उसे सीमित बरातियों के साथ विवाह करना होगा, इस पर अंतिम निर्णय परिवहन विभाग लेगा।

मुख्य समाचार

नक्सलियों के गढ़ में बड़ी जीत: करेकुट्टा में फहराया तिरंगा

​छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के करेकुट्टा गांव...

विज्ञापन

Topics

More

    नक्सलियों के गढ़ में बड़ी जीत: करेकुट्टा में फहराया तिरंगा

    ​छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के करेकुट्टा गांव...

    आतंक के बीच बड़ा फैसला: पूर्व R&AW चीफ आलोक जोशी बने NSAB के नए अध्यक्ष

    ​भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का...

    Related Articles