बड़ा हादसा: खरगोन में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी यात्रियों से भरी बस, 15 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दे कि यहां बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस नीचे गिर गए। हालांकि इस वजह से बड़ी संख्या में लोग चोटिल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि15 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने अब तक मौतों की पुष्टि नहीं की है। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है।

इतना ही नहीं हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इसी के साथ बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन से इंदौर जा रही थी। यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, जब वह एकाएक नीचे गिर गई। जोर से आवाज आई और अफरा-तफरी मच गई।
इसी के साथ बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव में हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस जवान घायलों की मदद करने में लगे हुए हैं।
हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं।

मुख्य समाचार

ईरान में इजरायली हमलों से 585 की मौत, मानवाधिकार संगठन ने जताई गंभीर चिंता

इजरायल-ईरान संघर्ष: मानवाधिकार संगठन ने बताया कि इजरायली हवाई...

विज्ञापन

Topics

More

    ईरान में इजरायली हमलों से 585 की मौत, मानवाधिकार संगठन ने जताई गंभीर चिंता

    इजरायल-ईरान संघर्ष: मानवाधिकार संगठन ने बताया कि इजरायली हवाई...

    Related Articles