चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो चेयरमैन ने बताया अगला लक्ष्य

चांद की दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने इस सफल लैंडिंग के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पहले इस मिशन में योगदान देने वालों का धन्यवाद किया। इसके अलावा एस सोमनाथ ने प्रज्ञान रोवर और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में बताया और चंद्रयान के बाद अन्य परिक्षणों के बारे में भी बात की। 

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान की सफल लैंडिग के बाद ऐसा करने वाला भारत पहला और चांद पर कदम रखने वाला चौथा देश बन गया। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चांद पर अपना कदम रख चुका है। बुधवार 23 अगस्त को चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के बाद इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने प्रज्ञान रोवर के कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने बताया कि इसके बाद अब सूर्य के लिए आदित्य मिशन को सितंबर में लॉन्च होने के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘हम क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए संभवतः सितंबर या अक्टूबर के अंत तक एक मिशन करेंगे।

मुख्य समाचार

नक्सलियों के गढ़ में बड़ी जीत: करेकुट्टा में फहराया तिरंगा

​छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के करेकुट्टा गांव...

विज्ञापन

Topics

More

    नक्सलियों के गढ़ में बड़ी जीत: करेकुट्टा में फहराया तिरंगा

    ​छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के करेकुट्टा गांव...

    आतंक के बीच बड़ा फैसला: पूर्व R&AW चीफ आलोक जोशी बने NSAB के नए अध्यक्ष

    ​भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का...

    Related Articles