गुरुवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि, “भारतीय जनता पार्टी मौजूदा मुख्यमंत्री को हटाकर अब नए चहरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, और अनुराग ठाकुर का नाम सामने आ रहा है.”
मनीष सिसोदिया की यह बात तब की गई है जब एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान का हिमाचल के मंडी में एक रोड शो हुआ. गुरुवार को मनीष सिसोदिया ने मीडिया के समक्ष आकर कहा कि, अरविंद केजरीवाल का केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेस देशभर में लोगों के लिए एक उम्मीद बनता जा रहा है. जैसे-जैसे यह उम्मीद बन रही है उसी तरह भारतीय जनता पार्टी के मन में डर भी बन रहा है. हमें यह पता लगा है कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक नाकाम मुख्यमंत्री के रूप में साबित हुए हैं. उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया और ना स्कूल बनवाएं, अस्पतालों में कुछ नहीं किया और रोजगार का भी बुरा हाल है. साढ़े 4 साल की नाकामी को छुपाने के लिए अब भाजपा जयराम ठाकुर को हटाकर अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है.
उन्होंने आगे कहा कि, मैं भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहता हूं कि चाहे आप चेहरे बदल लो, आपने हिमाचल की जनता को धोखा दिया, उनकी उम्मीदों को तोड़ा है अब आपको जनता याद नहीं करने वाली है. अब जनता के बीच केजरीवाल जी पहुंच चुके हैं. आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी अब मुख्यमंत्री या मंत्री बदलने से कुछ नहीं होने वाला आपको जनता से माफी मांगनी चाहिए आपने उनके साढ़े 4 साल खराब कर दिया.
दरअसल हिमाचल प्रदेश में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. राज्य में जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी की सरकार है और 68 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 43, कांग्रेस के 22, सीपीआईएम के 1 और 2 सदस्य निर्दलीय हैं. वहीं बीजेपी हिमाचल प्रदेश में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खाते में 68 में से 44 सीटें आई थीं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी राज्य से आते हैं.
दूसरी ओर पंजाब में प्रचंड जीत करने के बाद ही आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया था कि वे हिमाचल और गुजरात में अपना दावा पेश करेंगे. पार्टी कह चुकी है कि दोनों राज्यों की सभी सीटों पर उनके उम्मीदवार अपनी दावेदारी ठोकेंगे.

मनीष सिसोदिया का दावा, बीजेपी हिमाचल में अनुराग ठाकुर को बना सकती है सीएम
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories