जो जीता वही सिकंदर. आज भाजपा के लिए सियासी क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक दिन साबित हुआ है. 10 मार्च को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में अपना परचम लहरा दिया.
सबसे खास बात यह रही कि इन चारों राज्यों में बीजेपी ने दोबारा सत्ता में वापसी की है. इन प्रदेशों की जनता ने भाजपा को अपना जनादेश दिया है. सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की रही. पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस से भी सत्ता फिसल गई. आम आदमी पार्टी ने अपनी शानदार एंट्री करते हुए प्रचंड जीत हासिल की.
ऐसे ही अगर हम उत्तर प्रदेश में बहुजन समाजवादी पार्टी की बात करें तो अब तक उसके राजनीतिक करियर में सबसे खराब प्रदर्शन रहा. वहीं दूसरी ओर सबसे अधिक धक्का समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लगा. उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लगातार दावे करते आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को यूपी की जनता ने एक बार फिर नकार दिया. भाजपा की उत्तराखंड में सरकार बनना तय है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से हारकर हाईकमान के लिए एक बार फिर से कुछ मुश्किलें जरूर बढ़ा गए.
यूपी में भाजपा की जीत के बाद पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता गदगद है. लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत तमाम नेताओं ने होली खेली. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर कर खूब जश्न मनाने में लगे हुए हैं.
सबसे बड़ी बात यह है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद पार्टी आलाकमान साल 2024 की भी अपनी तैयारियों को जोड़ कर देख रहा है. बता दें कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी में पार्टी की जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया था.
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा में हार के बाद मंथन शुरू हो गया है. सबसे अधिक यूपी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता निराश हैं.
शंभू नाथ गौतम

पांच राज्यों के चुनाव नतीजे: यूपी-उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा बरकरार, आप ने कांग्रेस से छीना पंजाब
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अनोखेलाल
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उत्तराखंड चुनाव 2022
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- चमोली
- चुनाव 2024
- ज़िला अल्मोड़ा
- ज़िला उत्तरकाशी
- ज़िला ऊधम सिंह नगर
- ज़िला चंपावत
- ज़िला चमोली
- ज़िला टिहरी
- ज़िला देहरादून
- ज़िला नैनीताल
- ज़िला पिथौरागढ़
- ज़िला पौड़ी
- ज़िला बागेश्वर
- ज़िला रुद्रप्रयाग
- ज़िला हरिद्वार
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- नैनीताल
- पंजाब चुनाव 2022
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- यूपी चुनाव 2022
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- सपनों का उत्तराखंड
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हमारी विरासत
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- हैलो उत्तराखंड
More
Popular Categories