छेड़खानी के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पीटा, गर्भस्थ शिशु की मौत

बरेली में छेड़छाड़ के विरोध पर भाजपा की महिला नेता को पड़ोसियों ने दौड़ाकर पीटा। वह गर्भवती थीं, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। सोमवार को उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मारपीट की घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। नए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र की कांकरटोला चौकी क्षेत्र में 30 अगस्त को मारपीट हुई थी। भाजपा महिला नेता के पति को कुछ लोगों ने पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। बाद में गर्भवती महिला नेता ने आरोप लगाया कि उनसे छेड़खानी की जा रही थी। इसका विरोध करने पर उनके पति को पीटा गया। उन्हें भी पीटा गया। 

बता दे कि शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला जमीन के विवाद में मारपीट का मानकर आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी थी। इधर, पिटाई से महिला की हालत खराब हो गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मुख्य समाचार

1 करोड़ का सांप बरामद! उत्तराखंड पुलिस ने दो-मुंहा रेड सैंड बोआ के साथ 3 तस्कर दबोचे

उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक...

महायुति में घमासान! शिवसेना मंत्री का अजित पवार पर बड़ा हमला, कहा- उल्टी जैसा लगता है

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में आंतरिक मतभेद और गहराते...

विज्ञापन

Topics

More

    सीएम धामी ने किया ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2025 का शुभारंभ

    ऋषिकेश| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को आईएसबीटी,...

    सीएम धामी से मिले नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह

    देहरादून| शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री...

    Related Articles