नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है और उस सिलसिले में मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है. बीजेपी कोटे से शाहनवाज हुसैन ने शपथ ली. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सदस्यों को राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिला रहे हैं. वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 14 सदस्य हैं. नियमों के अनुसार, इसमें 36 सदस्य हो सकते हैं. इससे पहले 16 नवंबर को मुख्यमंत्री सहित 14 मंत्रियों ने शपथ ली थी.
बीजेपी कोटे से शपथ लेने वाले सदस्य
शाहनवाज हुसैन ( विधान परिषद सदस्य)
प्रमोद कुमार (मोतिहारी से विधायक)
सम्राट चौधरी( विधान परिषद सदस्य)
नीरज कुमार सिंह( सुपौल के छातापुर से विधायक)
सुभाष सिंह, गोपालगंज से BJP विधायक
नितिन नवीन (पटना बांकीपुर से BJP विधायक)
सुनील कुमार (भोरे से JDU विधायक)
जनक राम
नारायण प्रसाद (नौतन से BJP विधायक)
आलोक रंजन, (सहरसा से BJP विधायक)
जेडीयू कोटे से शपथ लेने वाले सदस्य
श्रवण कुमार
मदन सहनी
संजय कुमार झा (विधान परिषद सदस्य)
लेसी सिंह( पूर्णिया के धमदाहा से विधायक)
जयंत राज (अमरपुर से JDU विधायक)
सुमित कुमार सिंह (चकाई से निर्दलीय विधायक)
19 फरवरी से विधानसभा सत्र का आगाज
राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल ने शनिवार को कहा था कि 19 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा. नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था, ‘भाजपा के उम्मीदवारों की सूची आने पर मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा. यह जल्द ही हो जाएगा.’
शाहनवाज हुसैन की विधान परिषद से बिहार की राजनीति में एंट्री हुई है. नीतीश के कैबिनेट में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. वह केंद्र की राजनीति से सीधे राज्य की राजनीति में उतरे हैं. नीतीश मंत्रिमंडल में कई ऐसे महत्वपूर्ण विभाग है जिसकी जिम्मेदारी शाहनवाज हुसैन को दी जा सकती है जिनमें वाणिज्य से लेकर सड़क, वित्त और स्वास्थ्य जैसे विभागों को लेकर भी चर्चा है. चूंकि बिहार में बीजेपी का एक भी मुस्लिम विधायक नहीं है ऐसे में शाहनवाज बीजेपी का मुस्लिम चेहरा भी बन गए हैं और कद के हिसाब से ही उन्हें कैबिनेट में जगह मिलना तय है.

नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार, शाहनवाज हुसैन ने ली शपथ
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories