चंद्रयान-3 मिशन की सफलता से मिलेगी इसरो के अभियानों को पंख

भारत का महात्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अब 2022 में रवाना होगा. पहले इस मिशन की रवानगी 2021 में होनी थी लेकिन कोरोना संकट के चलते इस अभियान में देरी हुई. कोरोना महामारी ने चंद्रयान-3 सहित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) के कई अन्य परियोजनाओं को प्रभावित किया है.

देश के लिए चंद्रयान-3 मिशन को काफी अहम माना जा रहा है. इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसरो के चेयरमैन के सिवन ने सोमवार को कहा कि इस मिशन को 2022 में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें चंद्रयान-2 की तरह ऑर्बिटर नहीं होगा.

चंद्रयान-3 में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर का होगा इस्तेमाल
उन्होंने कहा, ‘हम इस पर काम कर रहे हैं. चंद्रयान-3 की बनावट भी चंद्रयान-2 की तरह होगी लेकिन इसमें ऑर्बिटर नहीं होगा. चंद्रयान-2 में जिस ऑर्बिटर का इस्तेमाल हुआ, उसका उपयोग चंद्रयान-3 में किया जाएगा. इसे ध्यान में रखते हुए हम एक सिस्टम पर काम कर रहे हैं. हम उम्मीद करते हैं इस मिशन को 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा.’ इसके पहले इसरो के प्रमुख ने कहा था कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर उसी जगह लैंड कराने की योजना बन रही है जहां पर चंद्रयान-2 की असफल लैंडिंग हुई थी. बता दें कि चंद्रमा पर अपनी लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 का पृथ्वी से संपर्क टूट गया और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई.

लैंडिंग से चंद सेकेंड पहले चंद्रयान-2 की क्रैश लैंडिंग हुई थी
इसरो की योजना चंद्रयान-2 के रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी पोल उतारने की थी. इसके लिए इस मिशन को 22 जुलाई को लॉन्च किया गया. सात सिंतबर को चंद्रयान-2 का लैंडर चंद्रमा की सतह से जब कुछ सेकेंड की दूरी पर था तो उसकी क्रैश लैंडिंग हो गई. विक्रम की लैंडिंग यदि सफलतापूर्वक हो गई होती तो भारत अपने पहले प्रयास में ऐसा करना वाला दुनिया का पहले देश बन गया होता. चंद्रयान-2 की असफलता को पीछे छोड़ इसरो अपने अगले मिशन की सफलता के लिए दिन रात काम कर रहा है. इसरो के लिए चंद्रयान मिशन काफी महत्वपूर्ण है.

गगनयान मिशन की तैयारी में है भारत
चंद्रयान-3 की सफलता दूसरे ग्रहों के लिए इसरो के मिशन का आधार बनेगी. सिवन का कहना है कि इस मिशन के बाद मानवरहित मिशन की शुरुआत होगी. एजेंसी का उद्देश्य दिसंबर में गगनयान के मानवरहित मिशन को लॉन्च करने की है. गगनयान मिशन के तहत साल 2022 तक तीन भारतीयों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना है. इस मिशन के लिए चयनति चार पायलटों को रूस में प्रशिक्षित किया जा रहा है. गगनयान के तीसरे मॉड्यूल मानव मिशन के बारे में सिवन ने कहा, ‘इसके लिए बहुत सारी तकनीकी को परखे जाने की जरूरत है. इसके बारे में हम बाद में फैसला करेंगे.’

Related Articles

Latest Articles

दिल्ली में वोटिंग के दिन ये रहेगा मेट्रो का शेड्यूल

0
देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं, जबकि छठे चरण के लिए 25 मई को मतदान होना है. चुनाव के...

शाहरुख खान तबीयत खराब के चलते हॉस्पिटल में भर्ती, जानें क्या बोले डॉक्टर्स

0
बॉलीवुड के मेगास्टार शाहरुख खान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अहमदाबाद के केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा...

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

0
लोकसभा चुनाव में अभियान के लिए जमानत की याचिका दायर करने वाले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को अदालत से बड़ा झटका लगा...

बद्रीनाथ धाम: अब तक पांच दिन में पहुंचे एक लाख श्रद्धालु, कपाट खुलने के...

0
बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू हुए अभी मात्र 10 दिन ही हुए हैं, और इस दौरान श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है।...

चुनाव आयोग ने खरगे और नड्डा को जारी किया नोटिस, कहा-बयानों में संयम बरते

0
बुधवार को चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नोटिस जारी किया है. आयोग ने दोनों ही पार्टियों...

उत्तरप्रदेश: अखिलेश की जनसभा में फिर हुआ हंगामा, कार्यकर्ताओं ने फाड़े पर्दे, पुलिस पर...

0
अखिलेश यादव की आजमगढ़ जनपद में जनसभा में एक बार फिर कार्यकर्ताओं ने बवाल खड़ा कर दिया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।...

चारधाम यात्रा में अब ली जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद, यात्रा को अधिक सुगम...

0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा के प्रबंधन और संचालन के लिए एक प्राधिकरण बनाने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने...

आज प्रधानमंत्री मोदी की दिल्ली के द्वारका में बड़ी रैली, जनता को करेंगे संबोधित

0
वर्तमान में भारत में चुनावी माहौल गरम है। विभिन्न राज्यों में पांच चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं और अब शेष राज्यों में...

केदारनाथ: सोनप्रयाग में लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार, पुलिस ने हौसला बढ़ाते हुए भेजा...

0
केदारनाथ और बदरीनाथ धामों की यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उमड़ बढ़ गई है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था में चुनौतियां आई...

स्वाति मालीवाल का AAP पर आरोप, बोली ‘मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव,...

0
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले ने सियासी गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। आम...