कांग्रेस की 31 मार्च को दिल्ली में महारैली, गठबंधन के नेता होंगे शामिल

कांग्रेस 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करेगी| इस महारैली में पार्टी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं को भी एक मंच पर लाकर उनके समर्थन में आवाज उठाएगी। इस रैली में कांग्रेस की उम्मीद है कि गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेताओं भी शामिल होंगे।

दिल्ली कांग्रेस ने महारैली की घोषणा की थी, लेकिन रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने महासचिव केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदार बनाया है। इससे पार्टी की गंभीरता का संकेत मिलता है, साथ ही इसे सफल बनाने के लिए हरियाणा के नेताओं के साथ बैठक की तैयारी की गई है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने ईडी की कार्रवाई, हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली का आयोजन किया है। इसके बहाने विपक्ष की मौजूदगी को दर्ज कराने और विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकत्रित करने का संदेश दिया जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इसे “सच की लड़ाई” घोषित किया है, जिसे जनता का बहुत अधिक समर्थन मिल रहा है।

मुख्य समाचार

जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

हरियाणा मॉडल मर्डर: प्रेमी ने की गला रेतकर हत्या, हादसा दिखाने की रची साजिश

हरियाणा में मॉडल शीटल (उर्फ़ सिम्मी चौधरी) की हत्या...

विज्ञापन

Topics

More

    जनगणना का काम देशहित में ईमानदारी से पूरा होना चाहिए: मायावती

    लखनऊ| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती...

    Related Articles