दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट से खुलासा, दरियागंज-सरिता विहार में वाहनों से सबसे ज्यादा प्रदूषण

राजधानी के सबसे पॉश लुटियन की दिल्ली में सबसे ज्यादा अवैध पार्किंग होती है। वहीं, दरियागंज व सरिता विहार प्रदूषण से जुड़े नियम-कायदों को तोड़ने में सबसे आगे हैं। नजफगढ़ में सबसे ज्यादा पुराने वाहन चलते हैं। इसका खुलासा ट्रैफिक पुलिस की  रिपोर्ट से हुआ है। पूरी दिल्ली में चलाए गए मेगा अभियान से मिले आंकड़ों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने इस साल एक जनवरी से लेकर 31 अगस्त तक पूरी दिल्ली में वाहनों के प्रदूषण पर बंदिश लगाने के लिए अभियान चलाया है। 

दूसरी तरफ प्रदूषण फैलाने वाले 6052 वाहनों का दरियागंज इलाके में चालान किया गया। सरिता विहार में इनकी संख्या 5,956 है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव के आदेश पर दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। विशेष पुलिस आयुक्त खुद इस अभियान पर नजर रखे हुए हैं। 

सुरेंद्र सिंह यादव, विशेष पुलिस आयुक्त का कहना है कि दिल्ली में प्रदूषण काफी बढ़ रहा है। वाहनों की संख्या बढ़ने से वायु व ध्वनि दोनों तरह के प्रदूषण में काफी वृद्धि हुई है। इसे देखते हुए प्रदूषण को काबू करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने काफी कदम उठाए हैं। प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जी-20 सम्मेलन के चलते अभियान कुछ कमजोर हुआ। अब इस अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।

मुख्य समाचार

कश्मीर में आतंकी सफाया मिशन शुरू! सेना की 100 आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक...

RBI का बड़ा एक्शन: अब ₹100 और ₹200 के नोटों को लेकर बदलेंगे बैंक के नियम!

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और व्हाइट लेबल...

गुजरात में चला सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन, 2000 घरों को किया ध्वस्त

29 अप्रैल 2025 को अहमदाबाद के चंदोला झील क्षेत्र...

विज्ञापन

Topics

More

    RBI का बड़ा एक्शन: अब ₹100 और ₹200 के नोटों को लेकर बदलेंगे बैंक के नियम!

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और व्हाइट लेबल...

    दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर 400 से ज्यादा उड़ानें हुईं देरी, जानें क्या है वजह

    दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार...

    अमेज़न ने लॉन्च किया Kuiper सैटेलाइट, Starlink को मिलेगी कड़ी टक्कर

    28 अप्रैल, 2025 को अमेज़न ने अपने प्रोजेक्ट Kuiper...

    Related Articles