जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल जगमोहन मल्होत्रा का निधन, पीएम मोदी ने बताया राष्ट्र की क्षति

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे जगमोहन का 93 वर्ष की आयु में सोमवार को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘जगमोहन जी का निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह एक कुशल प्रशासक और प्रतिष्ठित विद्वान थे। उन्होंने देश की बेहतरी के लिए हमेशा काम किया। बतौर मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई नवप्रवर्तक नीतियां बनाई। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’

जगमोहन ने बतौर नौकरशाह अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्हें सख्त और दक्ष प्रशासक के रूप में देखा जाता था। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में भी काम किया।

वर्ष 1984 में उन्हें जम्मू एवं कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह जम्मू कश्मीर के पांचवेंं राज्यपाल थे। उनका पूरा नाम जगमोहन मल्होत्रा था। 

मुख्य समाचार

उत्तराखंड सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सीएम धामी

हरिद्वार| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर की बात

मिडिल-ईस्ट में संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

UP BOARD EXAM 2026: बोर्ड पेपर लीक करने वाले हो जाएं सावधान! योगी सरकार ने तैयार की ये रणनीति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष...

विज्ञापन

Topics

More

    उत्तराखंड सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : सीएम धामी

    हरिद्वार| उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार...

    UP BOARD EXAM 2026: बोर्ड पेपर लीक करने वाले हो जाएं सावधान! योगी सरकार ने तैयार की ये रणनीति

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष...

    पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी सफलता, आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोग गिरफ्तार

    पहलगाम आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)...

    Related Articles