Home ज्योतिष Grahan 2021 List: साल 2021 में कब और कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण...

Grahan 2021 List: साल 2021 में कब और कितने लगेंगे चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण, देखें पूरी लिस्ट और धार्मिक मान्यता

0

साल 2021 में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नया साल शुरू होते ही व्रत और त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही नए साल में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगेंगे। आज हम आपको बता रहे हैं कि साल 2021 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की तारीख और समय। इसके साथ ही इन ग्रहण का असर किन-किन देशों में पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्यू ईयर यानी 2021 में दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण लगेंगे।

10 जून 2021- साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई पड़ेगा। इसके अलावा यह ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, उत्तरी कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड में पूर्ण रूप से दिखाई पड़ेगा।

4 दिसंबर 2021- इस दिन साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई पड़ेगा।

26 मई 2021- इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत में एक उपछाया ग्रहण के तौर पर देखा जा सकेगा, जबकि पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

19 नवंबर 2021- 19 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दोपहर करीब 11.30 बजे लगेगा, जो कि शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत, अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान पूजा आदि करना भी मना होता है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version