यादें शेष: भाजपा के पहले फायर ब्रांड नेता और आक्रामक फैसले के लिए जाने जाते थे कल्याण सिंह

आज भारतीय जनता पार्टी का कल्याण युग खत्म हो गया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने लंबी बीमारी के बाद 89 साल की आयु में लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में शनिवार रात करीब 9:15 अंतिम सांस ली. कल्याण सिंह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था.

लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली. पिछले काफी समय से पार्टी के बड़े नेताओं ने अस्पताल में जाकर उनका हाल भी जाना था. शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी सीधे ही कल्याण सिंह से मिलने पहुंचे थे. जैसे ही उनके निधन की खबर पहुंची लखनऊ से लेकर दिल्ली तक भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और विनय कटियार समेत तमाम भाजपा के नेताओं ने गहरा शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है.

‘भारतीय जनता पार्टी में कल्याण एक ऐसे नेता थे जो अपने फायर ब्रांड और आक्रामक फैसले के लिए जाने जाते थे’ . पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच में ‘बाबूजी’ नाम से भी विख्यात थे. वे जन जन के नेता थे. उत्तर प्रदेश में जब पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो कल्याण सिंह पहले मुख्यमंत्री थे.

राम जन्मभूमि मामले में कल्याण सिंह देश और विदेशों तक सबसे चर्चित नेता के तौर पर उभरे थे. भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी बड़ा था. अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा सीट से वे कई बार विधायक रहे. अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे.

बता दें कि पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे. इनके पहले मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान ही बाबरी मस्जिद की घटना घटी थी. कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आने के बाद जून 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.

इसके बाद अयोध्या में विवादित ढांचा के विध्वंस के बाद उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए छह दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया. इसके बाद भाजपा ने बसपा के साथ गठबंधन करके उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई. तब कल्याण सिंह सितंबर 1997 से नवंबर 1999 में एक बार फिर मुख्यमंत्री बने. गठबंधन की सरकार में मायावती पहले मुख्यमंत्री बनीं, लेकिन जब भाजपा की बारी आई तो उन्होंने समर्थन वापस ले लिया.

बसपा ने 21 अक्टूबर 1997 को कल्याण सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया. पार्टी से मतभेद होने पर साल 1999 में कल्याण सिंह भाजपा से नाराज होकर मुलायम सिंह के साथ जुड़ गए थे. करीब पांच वर्ष बाद जनवरी 2003 में उनकी भाजपा में फिर वापसी हो गई. भाजपा ने 2004 लोकसभा चुनाव में उनको बुलंदशहर से प्रतत्याशी बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की.

इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2009 से पहले भाजपा को छोड़ दिया. वह एटा से 2009 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़े और जीत दर्ज की. 2010 में कल्याण सिंह ने अपनी पार्टी बनाई जन क्रांति पार्टी भी बनाई . साल 2013 में एक बार फिर कल्याण सिंह की भाजपा में वापसी हो गई.

शंभू नाथ गौतम, वरिष्ठ पत्रकार

Related Articles

Latest Articles

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने किया श्री केदारनाथ धाम का निरीक्षण, पुनर्निर्माण एवं विकास...

0
मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेते हुए समीक्षा की. इस दौरान...

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, उच्च शिक्षा विभाग ने संस्थानों...

0
गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यशाला के...

उत्तराखंड चारधाम हेली सेवा जून तक फुल, जानें बुकिंग का सही तरीका

0
जून तक चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंगें पूरी तरह से फूल हो चुकी हैं, और इससे बुक करने के लिए अब...

देहरादून: मतगणना से पहले पूर्व सीएम हरीश रावत की दावे से फैली सनसनी!

0
देहरादून| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकसभा चुनाव की मतगणना से पहले बड़ा दावा करके सनसनी फैला दी है. हरीश रावत ने सत्ता की...

गुजरात के आणंद में गरजे पीएम मोदी, ‘आज पाकिस्तान के आंतक का टायर पंचर...

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के आणंद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना...

उत्तराखंड: सेना के जवान पहुंचे हेमकुंड साहिब, अरदास के बाद खोला गया मुख्य द्वार,...

0
हेमकुंड साहिब के आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम जारी है। सेना और गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादारों ने मिलकर इस महत्वपूर्ण कार्य को...

उत्तराखंड: बीते 24 घंटे में कुमाऊं में 14 जगह आग का तांडव, नैनीताल डिविजन...

0
कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की त्रासदी से 21.47 हेक्टेयर जंगल आग के हवाले हो गए हैं। इस भयानक संघर्ष में, मुख्य वन संरक्षक और...

दिल्ली एलजी ने बड़ा लिया एक्शन, महिला आयोग से 223 कर्मचारियों की छुट्टी

0
दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल का बड़ा एक्शन हुआ है. दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

आईपीएल: पंजाब ने चेन्नई को सात विकेट से दी मात, बेयरस्टो और रोसोयू ने...

0
जॉनी बेयरस्टो और रिली रोसोयू ने शानदार प्रदर्शन करके पंजाब किंग्स को एक और जीत दिलाई है। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स...

दिल्ली: स्कूलो सहित 300 जगह भेजे गए धमकी भरे ईमेल, बड़ी साजिश की आशंका

0
दिल्ली पुलिस महकमे ने दो दिनों से अफवाहों और धमकियों की वजह से नींद नहीं ली है। राष्ट्रपति भवन, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के...