नई दिल्ली| अगर आप भी दिल्ली से कटरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो अब आप सिर्फ 7 घंटे में ये दूरी तय कर सकेंगे. सरकार ने दिल्ली से कटरा जाने के लिए हाइवे बनाने का फैसला लिया है.
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कटरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे साल 2023 तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद यात्री सिर्फ 7 घंटे में दिल्ली से कटरा पहुंच जाएंगे. बता दें इसके अलावा यह हाइवे जम्मू और अमृतसर के पवित्र शहरों को जोड़ेगा, जिसकी वजह से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.
आइए आपको इस हाइवे के बारे में बताते हैं –
>> आपको बता दें यह हाइवे दो पवित्र शहर कटरा-वैष्णों देवी और अमृतसर को जोड़ेगी. इस हाईवे के जरिए पर्यटन को बढ़ावा भी मिलेगा.
>> कटरा से दिल्ली तक का सफर करीब 7 घंटे में पूरा हो जाएगा और जम्मू से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा होने की संभावना है.
>> नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जानकारी लेने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि यह एक्सप्रेस हाइवे एक गेम चेंजर बनने जा रहा है और साथ ही यह उत्तर भारत में अपनी तरह का ऐसा पहला काम है.
>> केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसे पूरा करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है.
आपको बता दें इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है. इसके अलावा दिल्ली से पठानकोट तक भूमि अधिग्रहण का काम भी चल रहा है. इसके साथ ही पठानकोट-कठुआ से जम्मू तक हाइवे को भी चौड़ा करके 6 लेन का बनाया जाएगा.
कोरोना वायरस महामारी के चलते इस प्रोजेक्ट में कुछ देरी हुई थी नहीं तो प्रस्तावित समय से पहले भी इस एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का काम पूरा हो सकता था.

अब दिल्ली से कटरा का सफर सिर्फ 7 घंटे, जानिए क्या है सरकार का खास प्लान
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories