Home उत्‍तराखंड सविता कंसवाल मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित, अवॉर्ड...

सविता कंसवाल मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित, अवॉर्ड लेने आए पिता तो छलक पड़े आंसू

0

भारत की महिला पर्वतारोही सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया. यह अवॉर्ड उनके पिता राधेश्याम कंसवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ग्रहण किया. जैसे ही सविता का नाम बोला गया.

उनके पिता की आंखों में आंसू आ गए. समारोह स्थल पर मौजूद उनके परिवार के सदस्य भी आंसू नहीं रोक पाए. सविता की मां और बहन की आंखें गमगीन थीं. साल 2022 में उत्तरकाशी जिले की एक चोटी फतेह करने गईं सविता कंसवाल की हिमस्खलन की चपेट में आने से जान चली गई थी.

इन चोटियों को फतेह कर चुकी थीं सविता

माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर)
ल्होत्से (8516 मीटर) नेपाल
माउंट त्रिशूल (7120 मीटर)
माउंट तुलियान (4800 मीटर)
कोलाहाई (5400 मीटर)
माउंट लबूचे (6119 मीटर)

Exit mobile version