नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, बेटी रिद्धिमा ने किया कन्फर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। हाल ही में नीत कपूर फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, लेकिन अब वह ठीक हो गई हैं।

रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह मां नीतू कपूर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। आज मेरी मां की रिपोर्ट निगेटिव आई है।” रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर संग सेल्फी पोस्ट की है।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद नीतू कपूर ने गुरुवार को अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया था। नीतू लिखती हैं, ”हफ्ते की शुरुआत में मैं कोरोना संक्रमित पाई गई थी।

सभी सावधानियां बरती जा रही हैं और मैं अधिकारियों का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमारी इतनी मदद की और रिस्पॉन्स भी जल्दी दिया। मैं सेल्फ-क्वारंटाइन में हूं। डॉक्टर द्वारा दी गई दवाएं ले रही हूं और पहले से बेहतर महसूस कर रही हूं।”

मुख्य समाचार

नक्सलियों के गढ़ में बड़ी जीत: करेकुट्टा में फहराया तिरंगा

​छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के करेकुट्टा गांव...

विज्ञापन

Topics

More

    नक्सलियों के गढ़ में बड़ी जीत: करेकुट्टा में फहराया तिरंगा

    ​छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के करेकुट्टा गांव...

    आतंक के बीच बड़ा फैसला: पूर्व R&AW चीफ आलोक जोशी बने NSAB के नए अध्यक्ष

    ​भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का...

    Related Articles