पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पद्म श्री संत बलबीर सिंह सिंचवाल और पद्म विक्रमजीत सिंह साहनी को राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया है. राज्यसभा सदस्यों अंबिका सोनी (कांग्रेस) और बलविंदर सिंह भुंदर (शिरोमणि अकाली दल) का कार्यकाल 4 जुलाई को समाप्त होने वाला है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आम आदमी पार्टी दो पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित शख्सियतों को राज्य सभा मेंबर नामजद कर रही है. एक वातावरण प्रेमी पद्म श्री संत बलबीर सिंह सींचेवाल, दूसरे पंजाबी कल्चर से संबंधित पद्म श्री विक्रमजीत सिंह साहनी.
दोनों को मेरी ओर से शुभकामनाएं. वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं. अपने विशाल अनुभव के साथ वे राज्यसभा की बहस को समृद्ध करेंगे और राज्यसभा में आम आदमी को प्रभावित करने वाले मुद्दों को भी मजबूती से उठाएंगे.
चुनाव की अधिसूचना 24 मई को जारी की गई और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मई है. नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 3 जून निर्धारित की गई है. मतदान की तिथि 10 जून 2022 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित की गई है, जबकि मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी. 13 जून से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित आम आदमी पार्टी के पांच उम्मीदवारों को मार्च में पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया था.

राज्यसभा चुनाव: आप ने पद्म श्री संत बलबीर सिंह सिंचवाल और पद्म विक्रमजीत सिंह साहनी को किया नामित
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories