Home एक नज़र इधर भी 2021 में शनिदेव नहीं करेंगे कोई राशि परिवर्तन,जानिए कौन सी है वो...

2021 में शनिदेव नहीं करेंगे कोई राशि परिवर्तन,जानिए कौन सी है वो 5 राशियां जिनकी चमकेगी किस्मत

0

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव साल 2021 में शनिदेव कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। शनिदेव मकर राशि में ही पूरे साल विराजमान रहेंगे। इसी राशि में रहकर शनि पूरे चराचर जगत को प्रभावित करेंगे। लेकिन साल 2021 में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा।

22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे पहले ये उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। शनि देव के श्रवण नक्षत्र में गोचर करने से विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेंगे। शनिदेव को कर्म का कारक भी माना जाता है, इसका मतलब है कि शनि आपके कर्म के अनुसार फल देते हैं।

शनि कब करेंगे राशि परिवर्तन
उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य पं. दिवाकर त्रिपाठी ‘पूर्वांचली’ के अनुसार शनिदेव मकर राशि में 18 जनवरी 2023 तक स्वगृही रहेंगे। इस बीच 30 अप्रैल 2022 से 9 जुलाई 2022 तक कुम्भ राशि में गोचर करेंगे।

Shani 2021: 2021 में शनि की इन राशियों पर रहेगी ढैया और साढ़ेसाती

जानें राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
वृषभ राशि: शनि गोचर 2021 का आपकी राशि पर बहुत ही शुभ परिणाम रहेगा। आपके धन प्राप्ति के योग और जीवन में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

Shani 2021 Rashi parivartan: 2021 में शनि का नहीं होगा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती

सिंह राशि: इस राशि के लोगों को कुछ अच्छे तो कुछ बुरे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। इसलिए हमेशा दूसरों की मदद करें

वृश्चिक राशि: शनि देव आपके लिए बहुत ही अच्छा समय लेकर आ रहे हैं। आपके हर काम में आपको सफलता मिलेगी, हर तरह से आपके लिए अच्छा समय है।

धनु राशि
शनि देव की कृपा से आपको इस साल शुभ समाचार मिलेंगे। नौकरी, कार्यक्षेत्र में आपको सरकारी सहायता से लाभ मिलेगा।

मीन राशि: मीन राशि के लोगों के लिए बहुत ही अच्छा समय है। धन, नौकरी और विरोधियों से आपको सफलता मिलेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version