Home उत्‍तराखंड पहाड़ों में बर्फबारी से देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-NCR...

पहाड़ों में बर्फबारी से देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी ठंड, दिल्ली-NCR में बारिश की उम्मीद, जानें मौसम का हाल

0

भारत के कई इलाकों में पारा धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो सकती है।

इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिख सकता है। लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के लिए राहत की बात यहा है कि शुक्रवार रात और शनिवार सुबह हल्की बारिश हो सकती है। इससे लोगों को प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली के अलावा दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। अरब सागर से लेकर उत्तर-पश्चिम भारत तक अधिक नमी के कारण पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में आज भारी बर्फबारी की संभावना है।

 भारत के मौसम विभाग (IMD) ने अपने बुलेटिन में चेतावनी दी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आज कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। शनिवार को उत्तराखंड में और दोनों दिन मध्य महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version