Home ताजा हलचल शांति का नोबेल पुरस्कार 2021: मारिया रेसा और दामित्री मुर्तोव को मिला...

शांति का नोबेल पुरस्कार 2021: मारिया रेसा और दामित्री मुर्तोव को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

0

स्टॉकहोम|….. मारिया रेसा (Maria Ressa), दामित्री मुर्तोव (Dmitry Muratov) को शांति के लिए इस साल का नोबेल पीस प्राइज 2021 दिया गया है. यह सम्मान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए उनके प्रयास को देखते हुए दिया गया है.

शांति का नोबेल पुरस्कार
आपको यह पता होगा कि नोबेल पुरस्कारों की घोषणा रॉयल स्वेडिश एकेडमी ऑफ साइंस (Royal Swedish Academy Of Science) करती है, लेकिन शांति का नोबेल पुरस्कार एक मात्रा ऐसा पुरस्कार है जिसकी घोषणा यह एकेडमी नहीं करती. शांति के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा नार्वे की संसद द्वारा चुनी गई एक समिति करती है.

भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी को नोबेल पुरस्कारों के लिए चार बार नामित किया गया था, लेकिन उन्हें कभी भी नोबेल पुरस्कार नहीं मिला. महात्मा गांधी को वर्ष 1937, 1938, 1939 और 1947 में नामित किया गया था.

क्या हैं नोबेल प्राइज?
इस पुरस्कार की शुरुआत नोबेल फाउंडेशन की ओर से 1901 की गई थी. ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है. उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो. ये पुरस्कार शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार है. इसमें विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा और मोनेटरी अवार्ड दिया जाता है.

अल्फ्रेड नोबेल कौन थे?
डायनामाइट की खोज करने वाले अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे. उन्होंने लगभग 355 आविष्कार किए. दिसंबर 1896 में मौत से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया. उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी हो.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version