चमोली| शुक्रवार को सिखों के तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब के कपाट वर्ष की पहली अरदास के साथ विधि विधान से खुल गए हैं. मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह की अगुवाई में प्रातः 09 बजे वर्ष की पहली अरदास का आयोजन किया गया. जिसके बाद सबद कीर्तन ,सुखमनी साहब का पाठ एवं प्रकाशपर्व आयोजित हुआ. कपाटोद्घाटन के अवसर पर 125 सिख तीर्थ यात्रियों ने पवित्र सरोवर में स्नान करने के बाद दरबार साहिब में मत्था टेका.
कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कपाट खुलते समय पूर्व वर्षों की भांति चहल पहल नजर नहीं आयी. यद्यपि जिनते भी तीर्थ यात्रि पहुंचे सभी में खासा उत्साह देखा गया. अब श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 10 अक्तूबर को बंद होंगे. कपाट खुलते समय दिल्ली से इकबाल सिंह एवं संदीप सिंह के जत्थे के अतिरिक्त सेना की 418 के मेजर रविन्द्र सिह एवं बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने गुरुग्रंथ साहब के दर्शन कर दरबार साहब में मत्था टेका.
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के मैनेजर सेवा सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण एवं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए ही संगत को गोविन्दघाट से हेमकुंड भेजा जा रहा है. गोविन्दघाट के बाद घांगरिया में भी यात्रियों के तापमान आदि की जांच की व्यवस्था की गई है. कपाट खुलने के बाद गुरुद्वारा कमेटी की ओर से यात्रियों को हलवा, खिचड़ी एवं चाय आदि प्रसाद के रूप में दिया गया.

चमोली: विधि विधान से खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, पहले दिन 125 तीर्थ यात्रियों ने किए दर्शन
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories