यमुनोत्री धाम यात्रा: हार्ट अटैक से तीन और तीर्थ यात्रियों की मौत, अब तक आठ श्रद्धालु तोड़ चुके हैं दम

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए तीन और तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई. जिनमें से एक यात्री की शुक्रवार देर शाम यमुनोत्री में तथा शनिवार को दोपहर में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर दो तीर्थ यात्रियों की मृत्य हो गयी. पांच दिनों की यात्रा में यमुनोत्री धाम में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो चुकी है.

शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के निकट यमुनोत्री जाते हुए देव श्री केदार जोशी (39) पुत्र केदार आर जोशी निवासी वीआर मार्ग, बुलडवेस्ट बम्बई (महाराष्ट्र) तथा भैरों मंदिर के निकट ईश्वर प्रसाद (65) पुत्र नाथूराम, 36 बजरंग वार्ड टाकिज के पीछे गढकोश पटेरिया सागर गईकोटा (मध्य प्रदेश) की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी.

वहीं शुक्रवार को देर शाम यमुनोत्री जयेश भाई (47) पुत्र नटवर भाई निवासी लेयजलपुर मैचना भकुच गुजरात की भी हृदय गति रुकने से मौत हो गयी. इससे पूर्व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के दिन तीन यात्रियों तथा दूसरे दिन दो यात्रियों सहित पांच दिन में यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर आठ यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो गयी है.


मुख्य समाचार

Asia Cup 2025 Super 4: पाक कप्तान ने टीम इंडिया से हार बाद बनाए बहाने, पिच पर फोड़ा ठीकरा

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा को...

पीएम मोदी ने अरुणाचल में 5,127 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 सितंबर 2025 को अरुणाचल...

Topics

More

    Related Articles