पिथौरागढ़| पिथौरागढ़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पिथौरागढ़-घाट एनएच पर गुरना के समीप पहाड़ी का मलबा कैंटर के ऊपर गिर गया. इस हादसे में कैंटर चालक और क्लीनर की मौत हो गई. सोमवार शाम 5.30 बजे कैंटर (यूके 05सीए1713) पिथौरागढ़ से घाट की ओर जा रहा था.
जैसे ही कैंटर गुरना मंदिर के समीप पहुंचा पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर उस पर गिर गया. कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से मलबे में दब गया, जबकि कैंटर की बॉडी टूटकर खाई की ओर लटक गई.हादसे में कैंटर से चालक सूखीढांग निवासी नवीन कुमार (25) और क्लीनर सूरज कुमार (20) की मौत हो गई.
गुरना में मलबे में दबे कैंटर से तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक और क्लीनर के शव निकाले गए. हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार पंकज चंदोला, एंचोली चौकी इंचार्ज एसआई मोहन बोरा, घाट चौकी प्रभारी एसआई प्रियांशु जोशी मौके पर पहुंचे. इसके बाद पोकलैंड और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू हुआ.
लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाया जा सका और चालक नवीन कुमार और क्लीनर सूरज कुमार के शव निकाले जा सके. दोनों के शवों को निकालकर मोर्चरी में रखा गया है. मंगलवार को दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया.

पिथौरागढ़-घाट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक पर टूटकर गिरी चट्टान-दो की मौत
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories