Home उत्‍तराखंड नैनीताल पहुंची राज्यपाल बेबी मौर्य, लिया इन कार्यों का जायजा

नैनीताल पहुंची राज्यपाल बेबी मौर्य, लिया इन कार्यों का जायजा

0

उतराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य तयशु़दा कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की दोपहर राजभवन पहुॅची. राजभवन पहुॅचने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया.

मौर्य ने संक्षिप्त विचार विमर्श कर वर्तमान स्थितियों, विकास कार्यो तथा कोविड-19 के संबंध में जानकारी हासिल की. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मौर्य आगामी 7 नवम्बर तक नैनीताल में प्रवास करेगी.

सरोवर नगरी नैनीताल पहुॅचने पर आईजी कुमाऊॅ अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह जंगपांगी, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भागीरथी जोशी, सामान्य प्रबंधक कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा आदि ने महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version