पौड़ी| देवभूमि उत्तराखंड के लिए दु:खद खबर आई है, पौड़ी जिले का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया.
जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलडी निवासी आकाश सिंह भंडारी पुत्र अजय पाल सिंह भंडारी सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. जवान पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी पर तैनात था.
आकाश वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था. पुत्र के सेना में भर्ती होने के बाद आकाश के माता-पिता व परिजन काफी खुश थे. उनके पिता अजय भंडारी दिल्ली के एक केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं, जबकि आकाश की माता गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका दिल्ली के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है. उनका पार्थिक शरीर उनके गांव लाया जा रहा है. इस खबर से समूचे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर है.
सेना के जवान की शहादत पर यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने गहरा दुःख जताते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है. उन्होंने लिखा, दुखद समाचार
वीर आकाश सिंह भंडारी पुत्र श्री अजय पाल सिंह भंडारी जी ग्राम सिलडी यमकेश्वर विधानसभा, जो कि फिरोजपुर पंजाब में तैनात थे, देश की सेवा करते हुए आज उनकी वीरगति प्राप्त होने का दुखद समाचार मिला, यह हम सभी के लिये बहुत कष्टदायक समय है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को इस अत्यंत पीड़ादायक समय को सहन करने की शक्ति प्रदान करे हम सभी आपके साथ हैं.
ॐ शांति 🌸🙏
जय हिंद

देवभूमि उत्तराखंड के लिए दु:खद खबर: ड्यूटी के दौरान एक और जवान शहीद
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories