ज्योतिष

राशिफल 30-05-2025: क्या कहते है आपके आज के सितारे, जानिए

मेष राशि– व्यावसायिक सफलता का पूर्ण योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आय के नए सोर्स बनेंगे। वाणी से कोई कार्य जीत लेंगे आप। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। अत्यंत शुभकारी समय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- समाज में सराहना होगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। सूर्य को जल देते रहें।

कर्क राशि- शुभ कार्यों में खर्च होगा। अगर छोटे भाई-बहन या बच्चों के रिश्ते देख रहे हैं तो शादी-ब्याह तय होने के संकेत हैं। खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अत्यंत शुभकारी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। पैतृक संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि– रिस्क मत लें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। जीवनसाथी का साथ होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बहुत ही शुभकारी समय। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। आपकी जीत होगी। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। कवियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए अच्छा समय। प्रेम के लिए अच्छा समय। संतान के लिए अच्छा समय। अत्यंत शुभ कारी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर रहेगा। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

Exit mobile version