अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए 500 मजदूर बढ़ाए ,अब 24 घंटे चलेगा निर्माण कार्य

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 15 जनवरी तक अधिक से अधिक व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है। जिसको देखते हुए 500 मजदूर निर्माण कार्य में और लगाए गए हैं। जहां अभी तक 3500 मजदूर मंदिर निर्माण में जुटे थे। अब इनकी संख्या बड़ा कर चार हजार कर दी गई है। अभी तक दो शिफ्ट में मजदूरों की आठ-आठ घंटे ड्यूटी लगाई जाती थी। अब तीन शिफ्ट में यानी 24 घंटे निर्माण कार्य चल रहा है।

बता दे की राममंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है। इसकी फिनिशिंग तेजी से चल रही है। भूतल में फर्श बिछाने का काम पूरा होने को है। भूतल के स्तंभों में मूर्तियां उकेरे जाने का काम भी 15 जनवरी तक पूरा किया जाना है।

इसी के साथ मंदिर के गर्भगृह में बने तीन फीट ऊंचे व आठ फीट लंबे सिंहासन को स्वर्णजड़ित किए जाने का भी काम शुरू हो गया है। सिंहासन पर तांबे की चादर चढ़ाई जा रही है। तांबे पर सोने की परत चढ़ाई जाएगी। मंदिर का मुख्यद्वार और गर्भगृह का सिंहासन सोने से मंडित होगा। जिसपे की दिल्ली की एक ज्वेलर्स कंपनी यह काम कर रही है। रामलला के सिंहासन को स्वर्णमंडित करने का काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्य समाचार

रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास...

Topics

More

    रक्षाबंधन समारोह 2025 में सम्मिलित हुए सीएम धामी

    रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास...

    वॉट्सऐप ने जून के दौरान भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट किए बैन

    चैटिंग ऐप वॉट्सऐप की लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट के...

    राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दी ये प्रतिक्रिया

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024...

    Related Articles