भाजपा ने भोजपुर स्टार पवन सिंह को किया निष्कासित, बोले आपके कारण हो रही पार्टी की छवि खराब

भोजपुरी गायक पवन सिंह को बिहार भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया है। बिहार प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा द्वारा जारी एक चिट्ठी में यह बताया गया कि पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के आधिकारिक उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। इस कदम को दल विरोधी करार देते हुए भाजपा ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला बताया है।

इसके परिणामस्वरूप, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पवन सिंह ने पहले काराकाट लोकसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। हालांकि, भाजपा ने उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया था। पार्टी चाहती थी कि पवन सिंह आसनसोल से ही चुनाव लड़ें, लेकिन अगले ही दिन पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

असल में पवन सिंह की इच्छा बिहार के आरा से चुनाव लड़ने की थी। जब आरा से केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद आरके सिंह को टिकट मिला, तो पवन सिंह ने काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

मुख्य समाचार

​अटारी-वाघा सीमा पूरी तरह बंद: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

पहल्गाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले...

छत्तीसगढ़: एनएसएस कैम्प में छात्रों को नमाज पढ़ने पर प्रोफेसर गिरफ्तार, विवाद गहरा!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय...

अप्रैल में GST कलेक्शन ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहली बार ₹2.37 लाख करोड़ के पार

भारत सरकार ने अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा...

विज्ञापन

Topics

More

    छत्तीसगढ़: एनएसएस कैम्प में छात्रों को नमाज पढ़ने पर प्रोफेसर गिरफ्तार, विवाद गहरा!

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय...

    NEET-UG पेपर लीक का शक! 1,500 से ज्यादा फर्जी दावे, Telegram और Instagram पर NTA की नजर

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2025 परीक्षा से...

    Related Articles