Home उत्‍तराखंड सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं,मंत्री रेखा आर्य ने टपकेश्वर मंदिर में...

सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं,मंत्री रेखा आर्य ने टपकेश्वर मंदिर में की पूजा

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। वहीं काबीना मंत्री रेखा आर्या ने तीनों बच्चों संग टपकेश्वर मंदिर में महादेव का रुद्राभिषेक तक आशीर्वाद के लिया। उन्होंने भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकास के पथ पर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत ढाई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण और कठोर निर्णय हमने लिए हैं, जो 23 वर्षों में संभव नहीं हो पाए थे। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राममंदिर के उद्घाटन होने के पश्चात अयोध्या धाम को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई गति प्राप्त होगी, क्योंकि भगवान राम के दर्शनों के लिए देश-विदेश से तीर्थयात्री यहां पहुंचेंगे। उन्होंने सभी से भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने की बात कही।

Exit mobile version