Home ताजा हलचल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल बनारस में किसान न्याय रैली को करेंगी...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कल बनारस में किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित

0

दस अक्टूबर यानि कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बनारस के जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी. लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम बदलने का निर्णय लिया.

रैली भव्य बनाने के लिए वाराणसी के नेता और स्थानी कांग्रेसजन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि ” प्रियंका गांधी नवरात्रि में काशी से राजनीति की बुरी शक्तियों के नाश का बिगुल फूंकेंगी. पूर्वांचल के लोग जुटें और संकल्प लें कि हम एक साथ देश को विनाश के कगार पर ले जाने वालों को सबक सिखाएंगे.”

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी. इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी. रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे.



NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version