Home ताजा हलचल कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे अशोक गहलोत

0

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर जारी सस्पेंस पर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पर्दा हटा दिया है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अशोक गहलोत ने कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने इस बात की पुष्टि की.

दरअसल, अशोक गहलोत की दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से करीब डेढ़ घंटे तक मुलाकात हुई. इसके बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा, ‘मैंने कांग्रेस के लिए वफादार सिपाही के रूप में काम किया.

सोनिया जी के आशीर्वाद से मैं तीसरी बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बना. दो दिन पहले जो घटना हुई उसने मुझे हिला कर रख दिया. मुझे उसका बड़ा दुख हुआ है.’



NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version