Home ताजा हलचल कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का तंज,...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का तंज, राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए

0
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत बुधवार शाम कन्याकुमारी से होगी. उससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्री पेरांबदुर में अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है.

उन्होंने कहा कि हकीकत में राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए. भारत एक है, एकजुट है. कांग्रेस को सही मायने में यात्रा 1947 में करनी चाहिए थी जब देश का विभाजन हुआ.

यह यात्रा दल की नहीं देश की है. धर्मनिरपेक्षता, संप्रभुता, अखंडता, विविधता में एकता जैसे विचारों में विश्वास रखने वाले लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं. भारत को विविधता, कोस-कोस पर बदलने वाला पानी और बोली जोड़ते हैं.भारत को गांधी की आत्मा, गांधी के आदर्श जोड़ते हैं.वर्तमान सरकार में जो माहौल है, उसने भारत के युवाओं के हौसले को तोड़कर रख दिया है.

कदम से कदम मिलाएंगे, अपनों के पास जाएंगे, जनता के लिए आवाज उठाएंगे, देश को बिखरने से बचाएंगे.कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष के हर नागरिक को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है. इस यात्रा की परिकल्पना प्रेम, भाईचारे को विश्व में फैलाने की है, भारत को जोड़ने की है.

आज सरकार द्वारा संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है. भारत जैसे सेक्युलर देश में लोगों के अंदर धर्म के नाम पर नफरत पैदा की जा रही है. भाजपा ने इस देश को कमजोर कर दिया है. देश को जागना चाहिए और देश की जागृति के लिए हम #BharatJodoYatra कर रहे हैं .






NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version