भोपाल| मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा उलटफेर करते हुए 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है. अब पार्टी ने सुमावली सीट से अजब सिंह कुशवाह, पिपरिया से वीरेंद्र बेलवंशी, बडनगर से मुरली मोरवाल और जावरा से वीरेंद्र सिंह सोलंकी को प्रत्याशी बनाया है.
बुधवार को मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चौथी लिस्ट जारी करते हुए 4 सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए हैं. बताया जा रहा है कि 3 बार में पार्टी ने 230 उम्मीदवारों का ऐलान किया था. इसके बाद से लगातार हो रहे विरोध, प्रदर्शन और बगावत को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है. बता दें कि अब तक 7 सीटों पर कांग्रेस प्रत्यशी बदल चुकी है.
नई लिस्ट में कांग्रेस ने सुमावली सीट पर कुलदीप सिकरवार की जगह अजब सिंह कुशवाहा, पिपरिया से गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी, बड़नगर में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह मुरली मोरवाल और जावरा में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को अब उम्मीदवार बनाया है.
डिप्टी कलेक्टर रही निशा बांगरे ने बड़ा ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि कांग्रेस ने टिकट दिया तो ठीक, नहीं तो तीसरे दल या फिर निर्दलीय तौर पर चुनाव लडूंगी. कांग्रेस पार्टी से शाम तक फैसला लेने की मांग उन्होंने की है. निशा बांगरे ने कहा कि मुश्किल समय में कांग्रेस ने साथ दिया, लेकिन अब टिकट पर भी फैसला लेना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कल नामांकन दाखिल करने की भी बात कही है.

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने किया बड़ा उलटफेर, चार सीटों पर अपने उम्मीदवार बदले-जानिए अब किसे दिया मौका
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories