बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन का हिस्सा रहे हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस ले लिया है. जीतन राम मांझी ने इस बाबत राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापसी का पत्र भी सौंप दिया है.
वहीं राजभवन के बाहर जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘गठबंधन से समर्थन वापस लेना हमारा फर्ज था. हमने राज्यपाल से मिलकर समर्थन वापस लेने का पत्र सौंप दिया है. आज शाम दिल्ली जा रहा हूं. वहां बीजेपी के शीर्ष नेताओं और मायावती से भी मुलाकात हो सकती है.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान राहुल गांधी से भी वह मुलाकात कर सकते हैं.
यहां राजभवन के सामने मौजूद हम कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. कल तक नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगा रहे ये कार्यकर्ता आज नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाते दिखे.
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा है कि हम पार्टी जीतन राम मांझी को मुखबिर बताए जाने को लेकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार माफी मांगे अन्यथा मानहानि का सामना करे.’

बिहार: जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से लिया समर्थन वापसी
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories