यूपी में सियासी घमासान: अरुण वाल्मीकि के परिवार से मिलने जा रही प्रियंका गांधी हिरासत में

पुलिस कस्टडी में मारे गए व्यक्ति अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने आगरा जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले को आगरा एक्सप्रेस वे के एंट्री पॉइंट पर रोक लिया गया. पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और पुलिस लाइन लेकर जा रही है.

इस पर जानकारी देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि “अरुण वाल्मीकि की मृत्यु पुलिस हिरासत में हुई. उनका परिवार न्याय मांग रहा है. मैं परिवार से मिलने जाना चाहती हूं. उत्तर प्रदेश सरकार को डर किस बात का है? क्यों मुझे रोका जा रहा है. आज भगवान वाल्मीकि जयंती है, पीएम ने महात्मा बुद्ध पर बड़ी बातें की, लेकिन उनके संदेशों पर हमला कर रहे हैं. क्या आगरा में पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के लिए न्याय मांगना अपराध है? भाजपा सरकार की पुलिस मुझे आगरा जाने से क्यों रोक रही है.क्यों हर बार न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की जाती है? मैं पीछे नहीं हटूंगी.”

मुख्य समाचार

ऋषिकेश: वेडिंग पॉइंट में भोर में भड़की भीषण आग, छह लोग थे सो रहे – चार वाहन खाक, मचा हड़कंप

उत्तराखेश (गंगानगर पास), 4 जुलाई: गंगानगर के समीप ऋषिकेश-हरिद्वार...

अमेरिकी फंड जेन स्ट्रीट ग्रुप पर चला सेबी का डंडा, लगाया करोड़ो का जुर्माना

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिकी फंड...

Topics

More

    अमेरिकी फंड जेन स्ट्रीट ग्रुप पर चला सेबी का डंडा, लगाया करोड़ो का जुर्माना

    भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अमेरिकी फंड...

    Related Articles