Home उत्‍तराखंड उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का...

उत्तराखंड में भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के नामों का किया एलान, देखें लिस्ट

0
महेंद्र भट्ट

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्य के प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा कर दी है. पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र भट्ट नई टीम का एलान कर सकते हैं.

दो दिन पहले उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इसी सिलसिले में दिल्ली भी गए हुए थे. ‌ दिल्ली में महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.

दिल्ली में ही उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी गठित कर मुहर लगाई गई. आज देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय से नए प्रदेश पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष की लिस्ट जारी कर दी गई है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version