भारत के उदीयमान रेसलर अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कुश्ती इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया है. अमन ने पेरिस खेलों के 14वें दिन ब्रॉन्ज मेडल मैच में प्यूर्तो रिको के पहलवान डारियन क्रूज को 13-5 से हराया. भारत का इस ओलंपिक में यह ओवरऑल छठा मेडल है. इस तरह भारत ने पिछले 4 ओलंपिक से कुश्ती में मेडल जीतने की प्रथा को बरकरार रखा. भारतीय पहलवान साल 2008 से 2024 तक लगातार ओलंपिक में पदक जीतते आए हैं.
उन्होंने कांस्य पदक के मुकाबले में शुरू ही से दबाव बनाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा मौके नहीं दिए. भारत का पेरिस ओलंपिक में यह छठा पदक है. इससे पहले निशानेबाजी में मनु भाकर ( 10 मीटर एयर पिस्टल ), मनु भारत और सरबजोत सिंह ( 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम ), स्वप्निल कुसाले ( 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस ) और भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते जबकि स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक हासिल किया.
इससे पहले, अमन सहरावत (Aman Sehrawat) सेमीफाइनल में टॉप सीड जापान के रेई हिगुची से हार गए थे. इस हार के साथ उनका गोल्ड जीतने का सपना टूट गया था. हरियाणा के अमन ने अपने दोनों शुरुआती बाउट तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीते थे. उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में पूर्व यूरोपीयन चैंपियन नॉर्थ मासेडोनिया के व्लादिमिर इगोरोव को 10-0 से शिकस्त दी. इसके बाद क्वार्टर फाइनल में अल्बेनिया के जेलीमखान अबाकारोव को 12-0 से पटखनी दी.

पेरिस ओलंपिक 2024: भारत को मिला छठा पदक, रेसलर अमन सहरावत ने जीता कांस्य पदक
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories