उत्तराखंड के चंपावत से बड़ी खबर मिली है. यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, एसएसबी की बस चंपावत से पिथौरागढ की ओर जा रही थी, तभी घाट के पास बस के ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
जानकारी के अनुसार बुधवार को चंपावत से प्रशिक्षण के लिए 19 जवानों को पिथौरागढ़ ले जा रही बस यूपी 26सी 0404 का घाट क्षेत्र में एक होटल के समीप ब्रेक फेल हो गया. चालक विकास ने समझदारी का परिचय देकर वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया, इससे वाहन सड़क पर पलट गया. वाहन में सवार एसएसबी सभी जवान कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकले.
सूचना पर लोहाघाट थाने के एसएसआई गोपाल सनवाल के साथ पहुंची पुलिस टीम ने जवानों की मदद की. एसएसआई ने बताया कि जवानों को मामूली चोटें आई हैं. सभी जवान सुरक्षित हैं. चंपावत से आए दूसरे वाहन में सवार होकर सभी जवान पिथौरागढ़ को रवाना हुए. वाहन को जेसीबी की मदद से सीधा कर दिया गया है. घटना स्थल पर पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल ललित रावल, राजेंद्र सिंह बोहरा, सुरेंद्र कुमार और रमेश लाल ने मदद की.

चंपावत: चालक की सूझबूझ से बचें एसएसबी के 19 जवान
Topics
- Featured
- podcast
- technical
- अल्मोड़ा
- अल्मोड़ा
- उत्तरकाशी
- उत्तरकाशी
- उत्तराखंड
- उधमसिंह नगर
- उधमसिंह नगर
- एक नज़र इधर भी
- करियर
- कुमाऊं
- क्राइम
- क्रिकेट
- खुशखबरी
- खेल-खिलाड़ी
- गढ़वाल
- चंपावत
- चंपावत
- चमोली
- चमोली
- ज्योतिष
- टिहरी
- टिहरी
- टॉप कॉलेज
- टॉप स्कूल
- ताजा हलचल
- देश
- देहरादून
- देहरादून
- धर्म
- नैनीताल
- नैनीताल
- पर्यटन
- पर्यटन के आयाम
- पिथौरागढ़
- पिथौरागढ़
- पौड़ी
- पौड़ी
- प्रतिभा सम्मान
- प्राकृतिक आपदा
- फोटो गैलेरी
- बड़ी खबर
- बागेश्वर
- बागेश्वर
- बिजनेस
- मंथन
- मनोरंजन
- मौसम
- राजनीति
- राज्य-नीतिक हलचल
- रिजल्ट
- रिलेशनशिप
- रुद्रप्रयाग
- रुद्रप्रयाग
- लाइफस्टाइल
- लोकहित कार्य नीति
- विदेश
- वीडियो
- व्यवसाय की गति
- शिक्षा
- शिक्षा नीति
- स्कॉलरशिप
- स्वास्थ्य
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हरिद्वार
- हादसा
- होम
More
Popular Categories