चारधाम: यमुनोत्री में रातभर से बारिश, उफानी यमुना से जानकीचट्टी में अफरातफरी का माहौल

यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी में लगातार रातभर से बारिश हो रही है, जिससे यमुना नदी उफान पर है। इस कारण जानकीचट्टी में अफरातफरी मची हुई है। पिछले 12 दिनों में यह दूसरी बार है जब जानकीचट्टी बस पार्किंग में पानी घुस गया है।

कल दोपहर से यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे धाम में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यमुनोत्री धाम के पुजारी गिरीश उनियाल के अनुसार, यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है, परन्तु भंडेलीगाड में अधिक पानी आने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इस कारण जानकीचट्टी में मध्य रात्रि तक अफरातफरी का माहौल रहा।

यमुना नदी का जलस्तर रात 12 बजे के बाद बढ़ा और रात दो बजे तक जानकीचट्टी में अफरातफरी मच रही। स्थानीय लोगों ने यमुना नदी तटवर्ती इलाकों में रह रहे लोगों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भेज कर सतर्क रहने की सलाह दी।

मुख्य समाचार

ADR रिपोर्ट में खुलासा: 2024 चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी ताज़ा रिपोर्ट...

ओडिशा को पीएम मोदी का मेगा तोहफा: 18,600 करोड़ की 105 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा को एक बड़ा विकासात्मक...

विज्ञापन

Topics

More

    Related Articles