चारधाम: तीन धामों के कपाट के साथ पंजीकरण भी हुए बंद, अब तक 55.80 लाख ने किए दर्शन

केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद पर्यटन विभाग ने यात्रा पंजीकरण बंद कर दिया है। पंजीकरण पोर्टल बदरीनाथ धाम के लिए खुला है। अब तक चारधाम यात्रा के लिए 75 लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया है। इसमें 55.80 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

22 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए इस बार प्रदेश सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया था। यात्रा शुरू होने से पहले पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार को बीच-बीच में पंजीकरण रोकना पड़ा था।

बुधवार को विधि-विधान से केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए। जबकि बीते दिन गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए हैं। पर्यटन विभाग ने तीन धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण बंद कर दिया है। बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे। तब तक बदरीनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

मुख्य समाचार

गोवा मंदिर हादसा: भगदड़ में 6 की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को शिरगांव...

NEET-UG 2024 में बड़ा एक्शन: 26 MBBS छात्र सस्पेंड, 42 अभ्यर्थी 3 साल के लिए बैन

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने NEET-UG 2024 परीक्षा में...

विज्ञापन

Topics

More

    गोवा मंदिर हादसा: भगदड़ में 6 की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश

    गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को शिरगांव...

    श्रीलंका की जेल से घर वापसी: तमिलनाडु के 25 मछुआरे पहुंचे भारत

    तमिलनाडु के 25 मछुआरे, जिन्हें श्रीलंकाई तटरक्षक बल ने...

    Related Articles