चारधाम यात्रा: अब गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में एक दिन में ठहर सकते चार हजार श्रद्धालु

गंगोत्री धाम में ठहरने के लिए लगभग 50-60 छोटे-बड़े होटल हैं, साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम का गेस्ट हाउस भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, धाम में छह से सात आश्रम भी हैं जो श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा प्रदान करते हैं। वहीं, यमुनोत्री धाम में होटल नहीं होने के कारण केवल आश्रम में ही रुकने की व्यवस्था है। कुल मिलाकर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में एक दिन में लगभग पांच हजार श्रद्धालु ठहर सकते हैं।

सूचना के अनुसार यमनोत्री धाम में एक दिन में करीब तीन से साढ़े तीन हजार तक श्रद्धालु ठहर सकते हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में कोई होटल तो नहीं है, लेकिन धाम में कालिंदी आश्रम, यमुना आश्रम, रामानंद, हनुमान मंदिर आश्रम मौजूद हैं। जहां करीब 500 श्रद्धालु रुक सकते हैं।

वही गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेंद्र गुसाईं ने बताया, गंगोत्री धाम के साथ धाम के पड़ाव उत्तरकाशी, हर्षिल, भैरोंघाटी में निगम के गेस्ट हाउस हैं, जिसमें कुल 240 पर्यटक ठहर सकते हैं।

मुख्य समाचार

वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आया शेड्यूल , इस दिन भारत-पाकिस्तान का होगा आमना सामना

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 के...

विज्ञापन

Topics

More

    PM मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वैश्विक नेतृत्व को मिला नया गौरव

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रोस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलिडेस...

    Related Articles