Home उत्‍तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी टटोलेंगे अब गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज,पौड़ी गढ़वाल...

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी टटोलेंगे अब गढ़वाल मंडल में विकास की नब्ज,पौड़ी गढ़वाल में होगी बैठक

0

अब विकास कार्यों की गति की नब्ज टटोलने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गढ़वाल मंडल के अधिकारियों की बैठक लेंगे। यह बैठक पौड़ी गढ़वाल मुख्यालय में हो सकती है। शासन व प्रशासन के सभी प्रमुख अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री विशेष रूप से सड़कों, निर्माण योजनाओं व मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं के संबंध में रिपोर्ट लेंगे। बकौल मुख्यमंत्री सड़कें हमारी लाइफलाइन हैं, ये बेहतर हों, इसके लिए सबकी जिम्मेदारी तय होगी। बता दें कि पिछले दिनों नैनीताल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के विकास कार्यों की प्रगति जानी थी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के अलावा नेशनल व स्टेट हाईवे, जिला मोटर मार्ग व ग्रामीण सड़कों की स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सीएम सड़कों को गड्ढ़ामुक्त बनाए जाने के अभियान के बारे में विशेष रूप से जानकारी लेंगे।

Exit mobile version