Home उत्‍तराखंड हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया रोड...

हरिद्वार: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ढोल नगाड़ों के साथ किया रोड शो, बड़ी संख्या में शामिल हुई महिलाए

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के देवपुरा चौक से रोड शो किया। उन्होंने ढोल-नगाड़ों की धुन पर विशाल रोड शो का आयोजन किया। इस शो में सीएम के साथ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा आदि उपस्थित रहे।

साथ ही, रोड शो में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए चले। इसके अलावा, महिला शक्ति के भारी संख्या में कार्यक्रम में भी उपस्थिति दर्ज की गई। ऋषिकुल मैदान में सोमवार को नारी शक्ति महोत्सव का आयोजन किया गया गया है, जहां उत्कृष्ट काम करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिले को 1,168 करोड़ रुपये की 158 परियोजनाओं की भेंट दी जाएगी। इस महोत्सव में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

Exit mobile version