देहरादून: सर्दी सीजन के लिए दिल्ली-मुंबई समेत 25 फ्लाइटों का समय बदला

देहरादून एयरपोर्ट पर विंटर सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों के लिए 30 मार्च 2024 तक के लिए बदलाव कर दिया है। अब बदले हुए समयानुसार ही फ्लाइटों की आवाजाही रहेगी। विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती की गई है। विंटर सीजन में कुल 25 फ्लाइटों का शेड्यूल जारी किया गया है। 19 उड़ानों के साथ इंडिगो सबसे आगे है।

इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड होगी और साढे आठ बजे वापस अहमदाबाद जाएगी। फ्लाइट बुधवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन आएगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन सुबह 9:20 बजे एयरपोर्ट आएगी और 9:50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी। इंडिगो जयपुर सप्ताह में सातों दिन सुबह 10:25 बजे एयरपोर्ट आएगी। पौने ग्यारह बजे वापस जाएगी।

वही एयर इंडिया मुंबई सातों दिन 12:50 बजे आएगी। 1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और दोपहर 2:25 वापस जाएगी। विस्तारा सातों दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी। 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी।

29 मार्च तक इसका नया शेड्यूल रहेगा। एलायंस एयर मंगल और शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिन लखनऊ से 5:55 जौलीग्रांट और वापस 6:25 जौलीग्रांट से दिल्ली रवाना होगी। 29 मार्च तक इसका यही समय रहेगा।

मुख्य समाचार

भारत की तरफ से सैन्य कारवाई की आशंका के बीच पीओके में डर का माहौल

पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में इन दिनों डर का...

भारत ने पाकिस्तान के साइबर हमले को नाकाम किया, बढ़ते तनाव के बीच बड़ी सफलता!

भारत ने पाकिस्तान-समर्थित हैकर समूहों द्वारा हाल ही में...

विज्ञापन

Topics

More

    भारत ने पाकिस्तान के साइबर हमले को नाकाम किया, बढ़ते तनाव के बीच बड़ी सफलता!

    भारत ने पाकिस्तान-समर्थित हैकर समूहों द्वारा हाल ही में...

    माल्टा तट पर गाजा को मदद भेजते जहाज पर ड्रोन हमला, 16 लोग सवार थे!

    माल्टा के तट से लगभग 16 किलोमीटर दूर अंतरराष्ट्रीय...

    बैसरन घाटी में आतंकी गतिविधियों की आशंका, एनआईए ने शुरू की जांच

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले...

    Related Articles