Home कुमाऊं अल्‍मोड़ा धोनी ग्रामीणों के साथ पैदल ही घूमने निकले,गांव के युवाओं के लिए...

धोनी ग्रामीणों के साथ पैदल ही घूमने निकले,गांव के युवाओं के लिए शुरू करेंगे ये पहल

0

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को अल्मोड़ा जिले के नाटाडोल गांव में पहुंचकर सैम मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर दर्शन के बाद धोनी पैदल ही ग्रामीणों के साथ गांव का भ्रमण किया। धोनी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर वार्ता की।

गांव के राजू बेलवाल ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता में उत्तराखंड के युवाओं और बच्चों के लिए रोजगारपरक पहल शुरू करने की बात कहीं। साथ ही धोनी ने कहा कि गांव में बच्चे नजर नहीं आ रहे हैं। एक घंटे गांव के रहने के बाद धोनी वापस लौट गए।

धोनी के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनके साथ सेल्फी खिंचने के साथ दोबारा गांव आने को कहा। ग्रामीणों ने बताया कि धोनी अपनी पत्नी, बेटी और दोस्तों के साथ क्षेत्र के ही एक निजी होम स्टे में रुके हुए हैं। लेकिन उनसे मिलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है।

Exit mobile version