Home गढ़वाल उत्‍तरकाशी उत्तराखंड: आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 4 जिलों में बर्फबारी की...

उत्तराखंड: आज से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 4 जिलों में बर्फबारी की आशंका..पश्चिमी विक्षोभ का असर

0

देश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मैदानी जिलों में कोहरे ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से ज्यादातर जगहों पर धूप खिली है, लेकिन आज से मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की आशंका है।

जिससे हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। ऐसा हुआ तो तापमान में तेजी से गिरावट आएगी, ठंड बढ़ेगी। पहाड़ों में इन दिनों सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा है, लेकिन दिन में खिली धूप राहत दे रही है।

मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेशवासियों को जल्द ही कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। 4 दिसंबर के बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से टकरा सकता है। जिससे उत्तराखंड, हिमाचल और लद्दाख के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है।

बात करें मैदानी जिलों की तो यहां भी घने कोहरे और ठंडी हवा ने मौसम सर्द बना दिया है। खासतौर पर उत्तराखंड में चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिले में बर्फबारी के आसार हैं

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version